जनशिक्षण संस्थान ने किया अमृत महोत्सव का आयोजन, नाटक व देशभक्ति के गीतों से प्रशिक्षणार्थियों ने बांधा समां

Datia News : दतिया। गांव-गांव जाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रशिक्षण देने का कार्य सराहनीय है। सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को चाहिए कि वे अच्छे से प्रशिक्षण लें और आत्म निर्भर बनें। यह बात विधायक रक्षा सिरोनिया ने नगर के वार्ड 9 में संचालित जन शिक्षण संस्थान दतिया के प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान कही।

उन्होंने कहाकि इस के आयोजनों से जागरुकता बढ़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्थान की निदेशक निधि तिवारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया।

भांडेर में संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रक्षा िसरोनिया मौजूद रही। जबकि विशिष्ट अतिथि डा. रक्षा तिवारी एवं भावना परिहार रही।

कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र खरे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। जिसकी प्रस्तुति भावना छीपा, अंजली छीपा, रानी राय ने दी। उसके बाद अतिथि स्वागत गीत की प्रस्तुति रानी राय ने दी। इस कड़ी में कोरोना से कैसे सुरक्षित रहे नाटक की प्रस्तुति नाजिस खान, सानिया, अदिवारहनुमा अली ने दी।

वहीं स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए कुण्रिया मांझी ने सारगर्भित भाषण दिया। दहेज़ कुप्रथा को लेकर एक नाटक की प्रस्तुति नीतू वर्मा, रिया मांझी, रानी राय, गायत्री, रागनी, वैष्णवी और अंजली ने दी। कार्यक्रम में गीतों की प्रस्तुति भूमि साहू, अंजली रजक, प्रगति गौतम, अलिफ नूर ने दी।

देशभक्ति गीतों पर सोनल शर्मा, दिशा खरे, मेघा अहिरवार, गायत्री राजावत, संस्कृति श्रीवास्तव, प्राची छीपा, भूमि साहू, निशा रायकवार, आयषा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में सीमा कुशवाहा, सुधारानी सक्सेना, आकाश,मुरारी कुशवाह, रिंकी छीपा, निकेता चौरसिया, रानी चौधरी, दीपाली खरे, सचिन खरे, गिरजेश खरे, डाॅ. सिद्धार्थ चौधरी, डाॅ. देवेंद्र वर्मा, अरुणेश सक्सेना सहित संस्था के प्रशिणार्थी मौजूद रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter