पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रमों में शुक्रवार को शामिल होंगे गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, विभिन्न आयोजन में लेंगे भाग

Datia News : दतिया । गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज 20 अगस्त से 21 अगस्त क जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेंगे और आमजन से भेंट करेंगे।

जिसके बाद वह मानसरोवर कालौनी, बग्गीखाना दतिया, गुगौरिया धर्मशाला, हाउसिंग बोर्ड कालौनी, भांडेर रोड, खलकापुरा हरिजन बस्ती बाल्मीक मोहल्ला सहित राधाकांत अग्रवाल के निवास पर आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

अपरांह 3 बजे जिगना में सोनू यादव के निवास पर जाएंगे। सांय 7.30 बजे कुशवाहा समाज द्वारा ठंड़ी सड़क कालीमाता मंदिर पर आयोजित भंडारे में सम्मिलित होंगे।

गृहमंत्री डा. मिश्रा 21 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम डंगराकुआं में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे। दोपहर 12 बजे पटवारी फार्म दतिया में नर्सिंग काॅलेज ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अपरांह 3.30 बजे स्थानीय शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 7.30 बजे दतिया पहुंचेंगे और गहोई वाटिका में अशोक कमरिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा 22 अगस्त को सुबह 9 बजे डबरा से लखेश्वरी माता के मंदिर चिटोली (भितरवार) के लिए प्रस्थान कर माता मंदिर पहुंचेंगे। जहां पूजन, दर्शन, प्रसाद आदि कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे खेश्वरी माता मंदिर से डबरा के लिए प्रस्थान कर डबरा निवास पर पहुंचेंगे। अपरांह 3 बजे से सांय 6.30 बजे तक पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सांय 7 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम, अन्य अधिकारियों के साथ अटल स्मारक स्थल चयन के लिए स्थल का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 9 बजे ग्वालियर शहर के स्थानीय कार्यक्रमोें में भाग लेंगे। रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!