तेलंगाना से आए फोर्स के साथ पुलिस बल ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
दतिया. शनिवार को भांडेर विधानसभा उप चुनाव में तैनात किए जा रहे पुलिस फोर्स ने दतिया नगर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला ।

जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों को कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश भी दिया। इस दौरान चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर से भेजी गई तेलंगाना स्टेट स्पेशल फोर्स ने भी पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया।

पुलिस का फ्लैग मार्च पुरानी कलेक्ट्रेट िस्थत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से राजगढ़ चौराहा, तिगैलिया, टाउनहॉल, पटवा तिराहा, किला चौक, बिहारी जी मार्ग होता हुआ वापिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter