फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने दतिया आकर देखा संगीत गुरुकुल
दतिया.फिल्म गोलमाल की अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी शनिवार को दतिया आई। उन्होंने पंडित महेश मधुकर द्वारा संचालित संगीत गुरुकुल पहुंचकर वहां की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित लोक वाद्य कचहरी काे भी जिज्ञासा से देखा। पंडित महेश मिश्रा की साहित्य के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने लोक संस्कृति विशेषज्ञ विनोद मिश्र से बुंदेलखंड की लोक परंपराओं पर विचार विमर्श किया। मुखर्जी के साथ अभिनेता आरिफ सहडोली विशेष रुप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर उन्होंने मिश्र परिवार के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने मधुकर मिश्र की चौकड़ियां तथा दतिया की लेद गायिकी को सुना । इसके पश्चात वह लोक कलाकारों से मिलने झरिका वाग गई । इस अवसर पर सारंग मिश्रा, मकरंद मिश्रा, मिलिंद मिश्रा, कल्पना मिश्रा, अफजल, मोहित कांकोरिया, संजय रावत आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter