दतिया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में न केवल देश का चहुंमुखी विकास किया बल्कि विश्व में भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कर देश का मान बढ़ाया था। पूरा देश उन्हें आयरन लेडी के रूप में याद करता है। आज की पीढ़ी के लिए उनका जीवन एक आदर्श की तरह है। यह बात सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लोह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोना बहुत कठिन कार्य था, पर देश के प्रथम गृहमन्त्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस चुनौती पूर्ण कार्य को संभव किया औऱ वह लोह पुरूष कहलाए । हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी व स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मोहर सिंह कौरव, दीपेंद्र पुरोहित, हरिमोहन गुर्जर, चरणदास केलारे, बच्चीलाल कुशवाह, अलीम खान, दशरथ यादव, कुल्ली कक्का सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
