बुधवार से शुरू हुए स्कूल :कोरोना प्रोटोकॉल के साथ पूरी तैयारी,छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों पर ज्यादा ध्यान

दतिया. लंबे अंतराल के बाद एक सितंबर बुधवार से सरकारी और निजी स्कूल फिर से शुरू होने जा रहे हैं। इस नये शिक्षा सत्र में कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक के लगभग 20 हजार विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे। जिले के 678 से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में नए शिक्षा सत्र की तैयारियां कर ली गई है। संबंधित स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को पूर्व मेें ही सूचित कर दिया गया। नए शिक्षा सत्र के लिए शिक्षकों की उपलब्धता और प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य कई कार्य अधूरे हैं। बता दें कि 9 वीं से 12 वीं की कक्षाएं पूर्व में प्रारंभ हो गई थी। इस प्रकार अब नया शिक्षा सत्र पूरी तरह जिले में बुधवार को प्रारंभ हो रहा है।

नये शिक्षा सत्र में लगभग 19 से 20 हजार की संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी सत्र शुरू होने के बाद भी कम संख्या में स्कूल पहुंचे है। जिले में कक्षा छह से आठवीं तक के नए शिक्षा सत्र 1 सितंबर बुधवार से शुरू होने जा रहा है। जिले में मिडिल स्कूल के लगभग 1100 शिक्षक हैं और प्राथमिक स्कूलों में 2200 शिक्षक हैं।

प्रभारी डीपीसी राजेश पैकरा ने जानकारी में बताया कि नए शिक्षा सत्र में कक्षा छह से लगाकर आठवीं तक लगभग 39 हजार विद्यार्थी अध्यनरत है, जो 1 सितंबर से स्कूल आना शुरू होंगे। वर्तमान में इन बच्चों की उपस्थिति लगभग 50 फीसद ही रखी गई है। ऐसी स्थिति में 19 से 20 हजार बच्चे स्कूल आ पाएंगे। जो विद्यार्थी स्कूल आएंगे उन्हें अपने अभिभावक का सहमति पत्र भी साथ में लाना होगा।

उसके बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। साथ शिक्षकों का टीकाकरण के दोनों डोज भी स्कूल आने से पूर्व जरूरी किया गया है। उन्होंने बताया कि गणवेश व किताबों का वितरण घर-घर जाकर किया गया है। जिन्हें गणवेश व किताबें नहीं मिल उन विद्यार्थियों को स्कूल खुलने के दौरान तुरंत गणवेश तथा किताबें वितरित करने का काम किया जाएंगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!