बिजली कटौती के विरोध में सेंवढ़ा विधायक ने किया इंदरगढ़ तहसील का घेराव, दिया1 घंटे धरना

दतिया. इंदरगढ़ एवं सेवढ़ा क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध अघोषित कटौती और ग्रामीणों भेजे जा रहे अनाप शनाप बिजली बिलों के विरोध में बुधवार को सेवढ़ा के कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने ग्वालियर तिराहे पर आम सभा की। इस दौरान जुलूस निकाल कर पैदल इंदरगढ़ तहसील कार्यालय का किसानों के संग घेराव किया गया।

विधायक घनश्याम सिंह लगभग पांच सैकड़ा किसानों के साथ इंदरगढ़ तहसील पहुंचे और 1 घंटे धरना दिया और इसके बाद तहसील का घेराव किया। विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि अघोषित कटौती बहुत ज्यादा हो रही है। जिससे किसानों की खेती कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को बिजली मिल नहीं रही है, लेकिन बिल उल्टे सीधे आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं भाजपा के स्थानीय नेताओं पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने जिले के एवं स्थानीय नेता पर अनेक भ्रष्टाचार के आरोप मंच द्वारा लगाए गए। उन्होंने मंच से खुली चुनौती देकर कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आकर बात करें। कांग्रेसियों ने प्रशासन एवं भाजपा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सेवढा विधायक मीडिया को बताया कि अगर विद्युत विभाग ने अपने रवैए में सुधार नहीं किया तो फिर तीब्र आंदोलन होगा।

तहसील घेराव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सिंह, अशोक दांगी बगदा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दतिया, ब्लॉक अध्यक्ष इंदरगढ़ बी.के. जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष थरेट श्रीराम शर्मा एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व नगर पार्षद अध्यक्ष कोकसिंह पटेल, मीनेंद्र सिंह जाट, अनार सिंह यादव, जगदीश सिंह कुशवाह, धीरेंद्र राठौर, कौशल यादव, हरि मोहन गुर्जर, भानु ठाकुर, दीपेंद्र पुरोहित नगर अध्यक्ष दतिया, विष्णु प्रताप गुर्जर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस दतिया आशीष तिवारी, जसवंत बघेल, यतींद्र सिंह गुर्जर, गुड्डू पटेल, पलवल, लोकेंद्र रावत, शाबरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter