दतिया। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश झा के साथ रुपए के लेनदेन को लेकर एक व्यापारी ने गुरूवार को मारपीट कर दी। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को आवेदन दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष को बीच बाजार में जूते चप्पलों से कथित पिटाई की गई। बताया जाता है कि शासकीय ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से उन्होंने दो लाख रूपये लिए थे और वह उसका काम भी नहीं किया और उसके रूपये भी नहीं लौयाए।
इस व्यापारी विनीत विश्वकर्मा ने कोतवाली में इस संबंध में एक शिकायती आवेदन भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा के खिलाफ दिया था। गुरूवार को जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो उक्त व्यापारी ने पूर् कांग्रेस अध्यक्ष झा की जमकर पिटाई कर दी।
इधर दूसरी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश झा ने इस व्यापार के खिलाफ पुलिस में आवेदन देने की बात कही है। कोतवाली पुलिस दोनों आवेदन को लेकर मामले की जांच कर रही है। कुछ माह पहले पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा ने महिला के साथ की थी 17 लाख रुपए की ठगी। ठगी के साथ सुरेश झा ने महिला का किया था शारीरिक शोषण। महिला सें दुष्कर्म और ठगी के मामले में जेल काट चुके है पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा।

