पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर गुजरात के 7100 गांवों में गूंजेगी ‘रामधुन’, बीजेपी का है ये खास प्लान
PM Modi in Varanasi ,PM Modi in Varanasi news,PM Modi Varanasi,PM Modi Varanasi news in hindi, PM Modi news in hindi

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर गुजरात में 7100 राम मंदिरों में आरती व रामधुन होगी तथा 71 बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी निशुल्क कराई जाएगी। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें तथा प्रधानमंत्री मोदी की लिखित पुस्तकों की एक प्रदर्शनी भी भाजपा कार्यकारिणी में लगाई है।

गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा की गुजरात के लाडले पुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को 70 वर्ष के होने के उपलक्ष्य में 7100 गांवों के रामजी मंदिरों में आरती व रामधुन का आयोजन किया जाएगा।

इसी दिन भाजपा 71 जरूरतमंद बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी मुफ्त में कराएगी। मोदी राजनीति, समाज, संस्कृति, धर्म, अर्थव्यवस्था, उद्योग-व्यापार, संविधान, नागरिक अधिकार, मानव अधिकार, महिला जागरूकता, युवा जागरण, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता तथा ग्लोबल वाìमग जैसे विषयों पर भी लिखते-बोलते रहे हैं।

मोदी पर गुजरात व देश में दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कई विषयों पर कलम चलाई है। प्रदर्शनी में एक भारत श्रेष्ठ भारत, आंख ये धन्य है, नरेन्द्र मोदी द ग्लोबल लीडर, व्यक्ति नहीं संकल्प, श्रीगुरुजी एक स्वयंसेवक, आपातकाल में गुजरात, लोकमानव, गांधी से मोदी, नरेन्द्र मोदी एक सफल कम्यूनिकेटर, द मेकिंग ऑफ लीजेंड, सबका साथ सबका विकास, महानायक नरेन्द्र मोदी, मोदी 2.0 आदि पुस्तकें नर्मदा जिले के केवड़िया में आयोजित गुजरात भाजपा की तीन दिवसीय कार्यकारिणी में प्रदर्शित की गई हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter