बसई में आधा दर्जन से अधिक लोगों का हंगामा : मकान का फोटों खींचने की शंका में घर में घुसकर तोड़ डाला सामान, मारपीट की

Datia News : दतिया। निर्माणाधीन मकान के सामने मोबाइल लेकर निकल रहे युवक को फोटो खींचने की शंका में भारी कीमत चुकानी पड़ी। मकान स्वामी ने युवक के घर पहुंचकर खूब हंगामा मचाया और उसके यहां सामान की तोड़फोड़ कर दी।

बाइक को जमीन पर पटक दिया। कूलर तोड़ दिया। इसके बाद हंगामा मचाने वाले वहां से निकल गए। इस मामले में पीड़ित युवक ने बसई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इस बारे में पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक बबीना थाने के ग्राम बडौरा निवासी आबकारी ठेकेदार रहे मनोज पुत्र स्व. संतोष राय बसई बस स्टैंड के पास मकान बनवा रहा था।

उसी समय मनोज राय की नजर बसई निवासी अनिल पुत्र प्रभूलाल मांझी पर पडीं तो मनोज ने अनिल से कहाकि तू मेरे मकान की फोटू क्यों खीच रहा। अनिल मांझी ने कहाकि मैं तो बात कर रहा था, फोटो नहीं खींच रहा हूं। इस बात पर मनोज भड़क गया और उसने युवक की वहां मारपीट कर दी।

इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो मनोज राय के अपने साथी नहौरा निवासी उत्तम राजपूत, राजेश राजपूत, संतोष यादव, बसई निवासी पवन राय, सेतु सैन के साथ अनिल के घर पहुंच गया।

जहां उसने घर के सामान की तोड़फोड़ कर दी और अनिल के स्वजनों से भी मारपीट कर डाली। जिसमें उसके छोटे भाई, बुआ आदि को चोटें आई।

फरियादी अनिल मांझी पुत्र प्रभुदयाल मांझी निवासी केवट मोहल्ला बसई की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 427, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । सभी 7 आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter