Shenzhou-12 की लैंडिंग के साथ सबसे लंबे स्‍पेस मिशन में पास हुआ चीन, 90 दिनों बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री

बीजिंग : तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री अपने देश के पहले अंतरिक्ष स्टेशन में 90 दिन बिताने के बाद शुक्रवार को धरती पर लौट आए हैं।

यह चीन का अभी तक सबसे लंबा मिशन है। अंतरिक्ष स्टेशन से गुरुवार सुबह रवाना होने के बाद निए हैशेंग, लिउ बोमिंग और तांग होन्गबो अंतरिक्ष यान शेन्झोउ-12 में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद दिन के 1.35 बजे लैंड हुए।

प्रसारित किए गए सीसीटीवी में गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान की पैराशूटिंग का फुटेज दिखाया गया। कुछ देर बाद तकनीशियनों के एक दल ने कैप्सूल को खोलने का काम शुरू किया। कैप्सूल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

17 जून को कमांडर निए और अंतरिक्ष यात्री लिउ एवं तांग दो स्पेस वाक के लिए गए थे। उन्होंने 10 मीटर लंबा मैकेनिकल आर्म लगाया और चीनी राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शी चिनफिंग से वीडियो काल करके बातचीत की। चीन 2003 से 14 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज चुका है।

उस समय अंतरिक्ष में अपने यात्रियों को भेजने वाला चीन, तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) और अमेरिका के बाद तीसरा देश बन गया था। सोवियत संघ और अमेरिका अपने दम पर यह सब कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम तैयार किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter