घर के बाहर युवक का शव पड़ा देख फैली सनसनी, पुलिस ने पहुंचकर शव लिया कब्जे में, नशे की हालत में हुई युवक की मौत

Datia News : दतिया । गणेश घाट पर एक युवक का शव घर के बाहर पड़ा देख आसपास सनसनी फैल गई। मृतक के पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

युवक की मौत के कारणों के बारे में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछतांछ की। जिसके बाद पता चला की युवक नशे का आदी था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश घाट पर शुक्रवार दोपहर एक युवक घर के बाहर मृत अवस्था में पुलिस को मिला। इस युवक की मौत नशे की हालत में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम अस्टोट के रहने वाला सर्वेश पुत्र जगदीश गिरी (40) के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना उसके पड़ोसियों ने दी थी।

उसका शव घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव घर के बाहर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रारंभिक जांच के बाद थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि मृतक के पड़ोसियों से जानकारी में मालूम चला है कि वह नशे का आदी था और नशे में ही उसे दिल का दौरा पड़ा है।

उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी दिल के दौरा पड़ने की पुष्टि हुई है। युवक यहां काफी समय से अकेला ही रहता था।

गणेश घाट पर रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि यह युवक कब आता था, कब जाता था किसी को कुछ पता नहीं है, किंतु यह हमेशा नशे में झूमता हुआ दिखाई देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!