आपरेशन सूर्य किरण : पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल की सेनाओं का 20 से शुरू होगा संयुक्त युद्धाभ्यास

पिथौरागढ़ : भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्य किरण 20 सितंबर से सैन्य क्षेत्र पिथौरागढ़ में शुरू होगा।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों सेनाओं के मध्य यह संयुक्त अभ्यास आखिरी बार 2019 में तीन से 16 दिसंबर के मध्य नेपाल के रुपंदेही जिले में दोनों सेनाओं ने अभ्यास किया था। इस बार दोनों सेनाएं एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीक और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियान संचालन की प्रक्रिया से परिचित होंगी।

इसके अतिरिक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत, ऊंचाई वाले क्षेत्रों व जंगल में युद्ध जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी भी देंगे। यह अभ्यास 48 घंटे का होगा। इसमें पहाड़ी इलाकों में उग्रवाद रोधी अभियान विशेष होगा।

700 अधिकारी और जवान लेंगे हिस्सा : इस 15वें युद्धाभ्यास में दोनों सेनाओं के करीब 700 अधिकारी और जवान हिस्सा लेंगे। 14 दिवसीय अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत व नेपाल की सेना के बीच आपसी समन्वय कायम करने के साथ ही दोनों देशों के सैन्य रणनीतिक अभियानों की जानकारी परस्पर साझा करना है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter