Datia News : दतिया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दतिया के प्रशासक एवं सम्भाग ग्वालियर के संयुक्त आयुक्त सहकारिता अरविंद सिंह सेंगर एवं सहायक आयुक्त सहकारिता जिला दतिया अखिलेश शुक्ला का गत दिवस मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव रामकुमार दांगी बाबूजी द्वारा मां पीतांबरा की तस्वीर भेंटकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस संयुक्त आयुक्त संेगर ने बैंक अधिकारी कर्मचारियों एवं जिले के सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रशासकों एवं समिति प्रबंधकों की संयुक्त बैठक कृषि उपज मंडी दतिया के सभागार में ली गई।
बैठक में संयुक्त आयुक्त द्वारा बैंक के सफल संचालन के लिए बैंक अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि सभी समिति प्रशासक एवं प्रबंधक बैंक की प्रगति के लिए अपना पूरा सहयोग दें साथ ही बैंक की योजनाओं के क्रियांवयन में विशेष रूचि लें।
इस अवसर पर बैंक के सीईओ एसके शुक्ला द्वारा संयुक्त आयुक्त एवं सहायक आयुक्त का स्वागत किया गया। बैंक कर्मचारियों एवं समिति प्रबंधकों द्वारा भी अधिकारी द्वय का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बैंक कर्मचारी भानु खरे, विनोद भार्गव, चेतन श्रीवास्तव, हरगोविंद गोस्वामी, रमेश सिंह दांगी, प्रभात श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, नीतू सिंह कुशवाहा, आकांक्षा शर्मा एवं समिति प्रबंधक कन्हैया लाल शर्मा, कन्हैया लाल निरंजन, जसवंत सिंह परिहार, नारायण सिंह रावत, हर किशोर शर्मा एवं समिति प्रशासक अजय कुमार श्रीवास्तव मुजफ्फर अली जैदी आदि उपस्थित रहे।


