नए IT Portal पर अभी भी टैक्सपेयर्स को हो रही है दिक्कत, Infosys ने कहा, सुधार पर चल रहा है काम

नई दिल्ली : देश की प्रमुख सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस ने गुरुवार को माना कि कुछ यूजर्स को नए आयकर पोर्टल (आइटी पोर्टल) में रिटर्न फाइल करने में अभी भी परेशानी हो रही है। कंपनी ने कहा कि वह यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए आयकर विभाग के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है।

जून में पोर्टल लांच करने के बाद से इन्फोसिस को लगातार इसमें गड़बड़ी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते कंपनी को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा। एक समय तो ऐसा आया जब वित्त मंत्री को कंपनी के सीईओ को बुलाकर चेतावनी देनी पड़ी।

हालांकि अब कंपनी ने बताया है कि पिछले कुछ समय से इसमें लगातार सुधार देखा जा रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मानता है कि कुछ यूजर्स को आयकर पोर्टल पर रिटर्न फाइल करने में परेशानी हो रही है और इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए 1200 से अधिक करदाताओं के साथ सीधे जुड़ा हुआ है. इसके अलावा कंपनी चार्टेड अकाउंटेंट के साथ मिलकर भी इन परेशानियों को दूर करने में लगी है।

कंपनी ने कहा कि भारत सरकार के साथ साझेदारी करने पर उन्हें गर्व और डिजिटल विकास में तेजी लाने के लिए वह विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी। कंपनी ने बताया कि आयकर विभाग के इस प्रोजेक्ट पर उसने 750 से अधिक कर्मचारियों को लगा रखा है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter