अमित शाह ने 23 राज्यों के लिए एसडीआरएफ में 7,274 करोड़ रुपये की किस्त जारी करने को मंजूरी दी

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 23 राज्यों के राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) में केंद्रीय हिस्से की 7,274.40 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने को मंजूरी दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह फैसला नरेन्द्र मोदी सरकार की उस पहल के तहत किया है, जिसमें राज्य सरकारों को किसी भी आपदा से उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने एसडीआरएफ में पर्याप्त धनराशि रखने की सुविधा प्रदान की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक पांच राज्यों को पहले ही 1,599.20 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जा चुकी है। केंद्र सरकार ने 25 सितंबर को एक आदेश जारी किया था। इसमें एसडीआरएफ के तहत सहायता की मदों और मानदंडों को संशोधित किया गया था। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों के स्वजन के लिए अनुग्रह राशि के भुगतान का प्रविधान किया गया था।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter