हाईवे पर दौड़ रही बाइक आग की लपटों मेंं बदली, आसपास मची अफरा-तफरी, बाइक सवार ने दौड़कर बचाई जान

Datia news : दतिया। सड़क पर दौड़ रही बाइक अचानक आग की लपटों में बदल गई। जिसे देखकर सड़क से निकल रहे लोग घबरा गए, वहीं बाइक सवार ने भी बाइक को एक जगह पटक कर अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी।

घटना शनिवार की है। झांसी ग्वालियर हाइवे पर तेज गति से जा रही एक बाइक का टायर फटने के बाद बाइक में आग लग गई। चालक ने बाइक छोड़ भागकर जैसे तैसे जान बचाई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बाइक से उठ रही तेज आग की लपटों को देखकर आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा हैं कि सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी अहिरवार समाज का युवक अपनी बाइक पर किराना का सामान लेकर बाइक तेज गति से चला रहा था।

जिससे हड़ापहाड़ के पास बाइक का अचानक टायर फटने से बाइक से निकली आग की चिंगारियां लपटों में बदल गई। आग की लपटें उठतीं देख युवक बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ।
मौके पर लोगों ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर बाइक में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।

घटना को लेकर युवक की ओर से पुलिस थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया हैं। इस घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter