100 साल बाद रूस में हुई पहली ‘शाही शादी’, Tsars के वंशज मिखाइलोविच रोमानोव ने किया इतावली दुल्हन संग विवाह

सेंट पीटर्सबर्ग : रूस के पूर्व शाही परिवार के वंशज ने शुक्रवार को इटली निवासी एक युवती के साथ भव्य समारोह में शादी की।

इसके साथ ही रूस 100 साल से भी अधिक समय बाद शाही शादी का गवाह बना। जार्ज मिखाइलोविच रोमानोव व विक्टोरिया रोमानोवना बेट्टारिनी की शादी रूस की पूर्व शाही राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग स्थित सेंट आइजैक कैथेड्रल में संपन्न हुई। रूसी आर्थोडाक्स पादरियों के निर्देशन में हुई इस शादी में यूरोप की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।

इनमें दूल्हे की मां मारिया व्लादिमीरोवना व दर्जन भर से अधिक यूरोपीय शाही परिवार के सदस्य शामिल रहे। मारिया ने खुद को रूस के शाही सिंहासन का उत्तराधिकारी भी घोषित किया है। जार्ज मिखाइलोविच के परदादा ग्रैंड ड्यूक (शासक) किरिल व्लादिमीरोविच वर्ष 1917 की बोल्शेविक क्रांति के दौरान रूस से भाग गए थे।

पहले वह फिनलैंड पहुंचे और बाद में परिवार के साथ पश्चिमी यूरोप चले गए थे। मिखाइलोविच (40) मैड्रिड में पैदा हुए और ज्यादातर समय स्पेन व फ्रांस में बिताया। बेट्टारिनी (39) ने पिछले साल रूसी आर्थोडाक्स मत को अपनाया और अपना नाम विक्टोरिया रोमानोवना रख लिया। उनके पिता राबर्ट बेट्टारिनी इटली के राजनयिक रहे हैं

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter