ड्रैगन की तानाशाही: चीन ने ताइवान में उड़ाए 90 से अधिक लड़ाकू विमान, अमेरिका ने दे डाली ये चेतावनी

ताइपे : चीन ने सोमवार को भी ताइवान की ओर 52 लड़ाकू विमान भेजे। लगातार चौथे दिन ताइवान की वायु रक्षा प्रणाली के उल्लंघन से स्व-शासित द्वीप के साथ तनाव बढ़ गया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसके रक्षा क्षेत्र का उल्लंघन करने वालों में चीन के विमानों में 34 जे-16 लड़ाकू जेट और 12 एच-6 बमवर्षक शामिल थे। ताइवानी वायु सेना ने वायु रक्षा प्रणाली से चीन के लड़ाकू विमानों की गतिविधियों पर नजर रखी।

शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के क्षेत्र में 38 विमान भेजे थे और शनिवार को उसने 39 विमानों को भेजा। ताइवान द्वारा सितंबर 2020 से लगातार सीमा उल्लंघन की शिकायत की जा रही है। चीन ने सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक विमान भेजे।

रविवार को उसने अतिरिक्त 16 विमान भेजे थे। अमेरिका ने चीन की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बयान जारी कर चेतावनी दी कि ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधियों से क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!