बढ़ती महंगाई पर राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, त्योहारों का मौसम फीका करने के लिए कहा धन्यवाद

नई दिल्ली : बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा और कहा कि त्योहारों का उत्साह फीका करने के लिए मोदी जी आपको धन्यवाद।

शुक्रवार को राहुल ने बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘दाम बढ़ते जा रहे हैं , पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री, एलपीजी का.., त्योहार का मौसम कर दिया फीका, धन्यवाद है मोदी जी का!’

राहुल ने कहा कि 11 दिनों में ही पेट्रोल दो रुपये पैंतीस पैसे तथा डीजल तीन रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों तथा एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और महंगाई को लेकर वह लगातार प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। 

जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए सरकार : प्रियंका

उधर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के भीतर आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों की हत्या किए जाने की निंदा की और कहा कि केंद्र सरकार को इस प्रदेश के लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।

शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘हमारे कश्मीरी बहनों-भाइयों पर बढ़ते आतंकी हमले दर्दनाक और निंदनीय हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम कश्मीरी बहनों-भाइयों के साथ हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाकर सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। .. 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!