अडानी ग्रुप ने पाक, ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले कार्गो की खेप पर लगाई रोक, ड्रग बरामदगी के बाद उठाया कदम

नई दिल्ली :  पिछले दिनों अडानी समूह द्वारा संचालित किए जा रहे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से करीब 2,988 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। इसकी कीमत करीब 21 हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी। एनआईए ने कहा था कि इसे अफगानिस्तान से ईरान के बांदर अब्बास पोर्ट के जरिए भारत में भेजा गया। मुंद्रा पोर्ट्स से ड्रग्स की बरामदगी के बाद अडानी ग्रुप ने पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले कार्गो के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है।

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर करीब 21,000 करोड़ रुपये की हेरोइन की बरामद होने के बाद अदाणी पोर्ट ने अपने सभी टर्मिनलों पर 15 नवंबर से ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कंटेनरों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि देश भर में फैले अदाणी पोर्ट से इन तीनों देशों के लिए न तो कंटेनर निर्यात किए जाएंगे और न ही आयात।

देश के सबसे बड़े पोर्ट आपरेटर अदाणी पोर्ट एवं स्पेशल इकोनोमिक जोन ने सोमवार को कहा कि इस संबंध में एक सलाह जारी की गई है जो अदाणी पोर्ट द्वारा संचालित सभी टर्मिनलों और उसके किसी भी पोर्ट पर तीसरे पक्ष के टर्मिनलों सहित अगली सूचना तक लागू रहेगी। कंपनी इस कार्रवाई का कारण नहीं बताया है।

बयान में यह भी कहा गया कि यह नियम अडानी पोर्ट्स द्वारा संचालित किए जा रहे सभी टर्मिनल और अडानी पोर्ट्स पर मौजूद किसी थर्ड पार्टी के टर्मिनल पर भी अगले आदेश तक लागू रहेगा। अडानी ग्रुप की तरफ से यह नियम पिछले दिनों मुंद्रा पोर्ट से भारी मात्रा में जब्त किए गए ड्रग्स के बाद जारी किया गया है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!