प्रदेश सचिव पर दर्ज किए गए पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की कांग्रेसियों ने उठाई मांग, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

Datia News : दतिया। राधाकृष्ण कालेज संचालक एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशल यादव पर चिरुला थाने में दर्ज कराए गए झूठे मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बीके जाटव के नेतृत्व में गुरुवार को एसपी के नाम इंदरगढ़ थाने में ज्ञापन साैंपा।

ज्ञापन में उल्लेख है कि कालेज संचालक एवं कांग्रेस नेता कौशल यादव पर मनगढंत झूठा मामला चिरुला थाने में दर्ज कराया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच की जाना चाहिए।

ज्ञापन के मुताबिक रिपोर्ट में घटना का जो समय और तारीख दर्ज कराई गई है, उस समय कांग्रेस नेता ग्वालियर में अशासकीय महाविद्यालयों के संभागीय कार्यक्रम में भाग लेने ग्वालियर गए हुए थे।

वहां के सीसीटीवी फुटेज अौर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से भी इस बात की साफ पुष्टि होती है। इन तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट रद्दकर न्यायालय में भेजे जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रस ब्लाक अध्यक्ष बीके जाटव, धीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर, ओम पांचाल, छोटे खां पठान, चरणदास केलारे, शैलेंद्र सिंह धाकड़, सनत दुबे, पुरुषोत्तम जाटव, मीरेंद्र सिंह जाट, संजीव कुशवाह, खेमराज कुशवाह, बालकृष्ण कुशवाह

सरपंच, संजू राणा, रहीस खान, कबीर सिंह, विनय यादव, अनिल तिवारी, ताहिर खान, धर्मंेद्र सिंह यादव, किशोरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!