सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर अमित शाह ने PAK को चेताया, कहा- सामने से जैसा सवाल आएगा वैसा ही जवाब मिलेगा

नई दिल्ली : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांच साल पहले भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई ने विश्व में कड़ा सदेश दिया कि कोई भी देश की सीमा में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

शाह दक्षिणी गोवा के धारबंदोरा गांव में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री ने कहा, संप्रग के शासन काल में आतंकी सीमा के किसी हिस्से से देश में घुस आते थे और अशांति फैलाते थे। इसके बावजूद केंद्र सरकार कुछ नहीं करती थी। लेकिन अब भारत सरकार उसी भाषा में जवाब देती है, जो आतंकियों की समझ में आती है।

पांच साल पहले की सर्जिकल स्ट्राइक का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि इसके जरिये भारत ने दुनिया को सख्त संदेश दिया कि कोई हमारी सीमा पर दखल नहीं दे सकता।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आर्मी बेस पर आतंकी हमले के बाद भारत ने 29 सितंबर, 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रीकर के रक्षा मंत्री के तौर पर योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैन्य बलों में वन रैंक वन पेंशन लागू करने के लिए पर्रीकर को वर्षों तक याद किया जाएगा। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!