हाथ धुलाई का महत्व हमने कोरोना में समझा, रोटरी क्लब के मनाया ग्लोबल हैंड वाशिंग डे, बच्चों को हाथ धोने के तरीके समझाएं

Datia News : दतिया । कोरोना महामारी ने हमें हाथ धुलाई के महत्व को ठीक तरह से समझा दिया है। अगर हम सब हाथों को स्वच्छ रखते हैं तो कोरोना जैसी महामारी के अलावा भी अन्य बहुत से रोगों के बचे रह सकते हैं।

यह बात जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने शुक्रवार को रोटरी क्लब दतिया मिडटाउन के तत्वावधान में आयोजित विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम एवं जागरुकता सभा के दौरान कही। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्काउट संघ कार्यालय सिविल लाइंस पर किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पंकज जड़िया ने एवं संयोजन मनोज द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब की सराहना करते हुए ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम संयोजक मनोज द्विवेदी ने कहाकि आदत ऐसी डालिए हाथ धुले कई बार, रोटरी क्लब यह निवेदन सभी स्वीकार करें। द्विवेदी ने कहाकि हमारी संस्कृति में भी बताया गया कि किसी भी कार्य प्रारंभ करने पहले हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

क्लब अध्यक्ष पंकज जड़िया ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा विद्यालयों में बालक-बालिकाओं को हैंड वाश के अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने कहाकि खासकर बच्चों को भोजन के पहले व भोजन के बाद तथा शौच के बाद ठीक तरह से हाथ साफ करना चाहिए। इस प्रोजेक्ट के जरिए बच्चों में डायरिया एवं पेट संबंधित रोग कम होंगे।

हाथों को साफ रखने की क्रिया को नियमित रूप से करना चाहिए। कार्यक्रम में स्काउट की ओर से राजेश कतरोलिया ने बच्चों को हाथ धोनो के स्टेप को बड़ी बारीकी से समझाया। कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव डा.दिनेश समनानी ने किया। कार्यक्रम में स्वच्छता पर अर्चना जाटव ने गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अरविंद सक्सेना, बादाम सिंह, जयराम पटवा, लक्ष्मी राय, विपिन, लेखराज कुशवाह, आकाश केथेले, उमेश्वर साहू, भारती केथेले, रोहित, कुलदीप दीक्षा, निशा आदि उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। स्काउट के सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। आभार क्लब रोटोरियन प्रिंयका चौरसिया ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!