जन शिक्षण संस्थान दतिया को मिला राज्य स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान, निदेशक निधि तिवारी भोपाल में सम्मानित

Datia News : दतिया। कौशल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए जन शिक्षण संस्थान दतिया को राज्य स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान दिया गया है। भोपाल में गत 17 अक्टूबर को आयोजित समारोह में जन शिक्षण संस्थान दतिया की निदेशक निधि तिवारी को सम्मान व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित जन शिक्षण संस्थान दतिया को कौशल भारत -कुशल भारत एवं श्रेष्ठ भारत के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए राज्य स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान दिया गया है।

इस सम्मान के मिलने पर निदेशक निधि तिवारी ने कहाकि यह उपलब्धि संस्थान के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। मैं केवल निमित्त मात्र हूं। उन्होंने यह सम्मान सभी को समर्पित किया।

गौरतलब है कि कोरोना काल में भी जन शिक्षण संस्थान की निदेशक निधि तिवारी के मार्गदर्शन में संस्थान स्टाफ एवं प्रशिक्षकों ने आम लोगों को मास्क लगाने व कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।

इसके साथ ही संस्थान की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बाजार और घरों पर जाकर नि:शुल्क मास्क का वितरण किया गया। यह मास्क संस्थान द्वारा तैयार किए गए थे।

जिनका इस्तेमाल लोगों को कोराेना से बचाव के लिए किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में भी संस्थान द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न जन शिक्षण संस्थानों के निदेशकों में उमारिया के राहुल देव सिंह, उज्जैन की अनिता सक्सेना, सतना के आर.के. सनाढ्य, भोपाल के राजीव तिवारी, देवास के डा. मुकेश प्रसन्न, छतरपुर से अतीन्द्र त्रिपाठी, खण्डवा से माधुरी शर्मा,

रीवा से सुनील शुक्ला, सागर से शैलेष गुप्ता, ग्वालियर से गायत्री चौहान, सीधी से जयसिंह सहित डाॅ. सजय सिंह कुलसचिव रविन्द्रनाथ टैगोर वि.वि. भोपाल सहित काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!