सालौन बी में 12वीं के छात्र का फंदे पर झूलता मिला शव
दतिया. पण्डोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सालोन बी में 12वीं के छात्र का संदिग्ध अवस्था में कमरे के कुंदे से झूलता शव सोमवार सुबह पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए मृतक के स्वजनों से भी पूछतांछ की है।जानकारी के अनुसार ग्राम सालौन बी निवासी विकास उर्फ भंवर सिंह पुत्र ब्रजलाल धाकड़ ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात घर के अंदर कमरे में लगे कुन्दे पर साड़ी का फन्दा बनाकर फांसी लगा ली। कमरे का गेट खुला था और गेट पर पर्दा डला हुआ था। जब सुबह मृतक की मां उठी तो उसने कमरे में फांसी पर लटका हुआ विकास का शव देखा। घटना के बारे में स्वजन और आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मृतक विकास कक्षा 12वीं का छात्र था। उसके पिता ब्रजलाल की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां और बड़ी बहन रुचि धाकड़ व बड़ा भाई प्रीतम धाकड़ हैं। वह घर में सबसे छोटा था। मृतक के स्वजन का कहना है कि रोज की तरह घर के सभी सदस्यों के साथ विकास ने रात का खाना खाया और कमरे में सोने चला गया था। लेकिन सुबह जब जागकर वह अपने कमरे से बाहर नहीं अाया तो उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो वहां उसका शव फांसी पर झूलता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter