ebharatnews- पर पढ़ें (हिंदी समाचार), Latest news in hindi, World, Sports, business, film and Entertainment. EBharatNews पर पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें
जानकारी के अनुसार धीरपुरा पुलिस को सायबर सेल की मदद से पता चला कि कोई महिला तस्कर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने पहुंची है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने ग्राम सिंधवारी मोड पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। इस दौरान एक महिला, पुलिस को वहां आती नजर आई जिसे रोककर पूछतांछ करने पर महिला ने अपना नाम सोनू कौर सिकलीकर पत्नी चरणजीत सिंह कौरव निवासी ग्राम धसली थाना चैनपुर जिला खरगौन बताया। महिला के बाहरी होने पर शंका के चलते पुलिस ने महिला पुलिस से उसके बैग की तलाशी लेने को कहा। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 32 बोर की 10 पिस्टलें बरामद की गई।
दतिया सहित अासपास के क्षेत्र में बेचे जाने थे हथियार
पुलिस ने महिला तस्कर को हिरासत में लेकर पूछतांछ की। जिस पर उसने बताया कि वह यह हथियार ग्राम धंसली जिला खरगौन से खरीदकर दतिया के अासपास के क्षेत्र में कपिल तिवारी निवासी जिगना, विक्का वाल्मीक निवासी चूनगर फाटक दतिया एवं हेमंत गुर्जर निवासी डबरा, लकी मोहम्मद निवासी झांसी को बेचने आई थी। पुलिस ने महिला के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। भांडेर उप चुनाव से पहले पुलिस की यह कार्रवाई काफी खास मानी जा रही है। इस धरपकड़ में साइवर सैल प्रभारी एसआई नरेंद्र परिहार, एएसआई ब्रजेश परमार, सतेंद्र सिकरवार, जितेंद्र गुर्जर, योगेंद्र लोधी, सोनम तिवारी, अनीता सिंह, साइवर सेल आरक्षक रविंद्र भदौरिया की भूमिका रही।
Share