नगर के मंदिरों में हुए भजन कीर्तन, प्रसाद किया गया वितरित
दतिया. शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में नगर के मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रमों के साथ-साथ खीर वितरण किया गया। पहला आयोजन पुरानी सब्जीमंडी के पास स्थित त्रेतानाथ सरकार मंदिर पर हुआ। यहां संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान विनीता उकील मिश्रा, कल्ले महाराज तथा सुशील नामदेव द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद नजदीकी दुकानदार वर्ग के सहयोग से खीर के प्रसाद का वितरण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

अयोध्या बस्ती स्थित खेड़ापति सरकार हनुमानजी मंदिर पर सनातन धर्म प्रचार प्रसार सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्णिमा उत्सव हुआ। यहां रमन झारखड़िया, अभय अठसेला, सीताकिशोरी, रवि गोस्वामी, पिंटू अठसेला, प्रिंस शुक्ला तथा सतीश गुबरेले द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सेवा समिति द्वारा खीर प्रसाद स्वरुप वितरित की गई। उक्त आयोजनों को सफल बनाने में विनोद व्यास, सुनील उकील, बृजेन्द्र कौरव, प्रमोद साहू, सोनू व्यास, कान्हा अग्रवाल, बृजेश गंगोलिया आदि का विशेष योगदान रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter