भाईदोज पर टीका कराकर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी भी घायल, इधर बाइकों की भिंडत में 7 घायल

Datia News : दतिया। इंदरगढ़ और थरेट थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामले दर्ज कर जांच में लिए हैं।

जानकारी के अनुसार थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौआ के पास अपनी बहन से टीका कराकर घर लौट रहे बाइक सवार गब्बर पुत्र करौली जाटव एवं उनकी मीरा निवासी ग्राम रिछोरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पति पत्नी घायल हो गए।

घायल अवस्था में सड़क पर गिरे पड़े दंपत्ति को, रतनगढ़ से लौट रही पटवारी नीरज शर्मा और साथियों ने अपनी बाइक रोककर उन्हें बैठाया। उक्त घायलों को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। दंपत्ति के अनुसार फोर व्हीलर वाहन ने उनकी बाइक मेें टक्कर मार दी थी, लेकिन वह उनका नंबर नहीं देख सका।

वहीं इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बरगुवां-इंदरगढ़ रोड पर गत दिवस अज्ञात बाइक ने सामने जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें अशोक पुत्र रामसिंह कुशवाहा, लालसिंह पुत्र काशीराम कुशवाहा एवं उमा पत्नी लालसिंह निवासी बरगुवां गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद राहगीरों एवं ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इधर ग्राम दभैरा में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए।

ग्राम दैभैरा बाबू की बगिया के पास बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में अनिल पुत्र गयादीन कुशवाह, उसकी पत्नी संतोषी पुत्र समर एवं पुत्री प्राची, इंदरगढ़ से अपने गांव बागपुरा जाते समय घायल हो गए।

दूसरा बाइक सवार युवक सतीश पुत्र भरोसी जाटव निवासी करखड़ा भी घायल हुआ है। सभी घायलों काे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter