बुलेरो में भरकर जा रहा 208 किलो गांजा पकड़ा गया, पुलिस को देख चालक वाहन लेकर भागा

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में रविवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर पुलिस ने एक कार से बीस लाख रुपये मूल्य का दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी कर गुमला की ओर लाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया वाहन चालक ने गाड़ी घुमा कर तेजी से भागने का प्रयत्न किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक एवं वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन से 208 किलोग्राम गांजा के पैकेट और दो मोबाइल फोन जब्त करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के बीच रविवार को गांजे की यह बरामदगी की गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!