भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर पोता लाल रंग, मैथाना पहुंज के बुद्ध बिहार का मामला, समाज के लोगों ने दर्ज कराई एफआईआर

Datia News : दतिया । पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम मैथाना पहुंज में किसी शरारती व्यक्ति ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर उस पर लाल रंग पोत दिया और प्रतिमा की उंगली तोड़ डाली।

सुबह जब स्थानीय लाेग गांव में स्थित भीम ज्योति बुद्ध बिहार पहुंचे तो वहां स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित मिली। साथ ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर लाल रंग का प्राइमर पेंट पुता मिला। जिसे देखकर पूजा करने आए लोगों में नाराजगी दिखी और मामले की रिपोर्ट पंडोखर थाने में पहुंचकर कराई गई।

पुलिस के मुताबिक गत 3 नबंवर की रात किसी अज्ञात शरारती तत्व ने बुद्ध बिहार में लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है।

जिसे लेकर आत्माराम पुत्र राजाराम दोहरे निवासी मैथाना पहुंज ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख है कि कि भीम ज्योति बुध विहार में स्थापित भगवान बुद्ध प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाकर उस पर लाल रंग पोत दिया और

प्रतिमा के दाहिने हाथ की छोटी उंगली भी तोड़ दी, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई है। पंडोखर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter