भाजपा हिंदुओं की बात करती है तो उन्हें 50 रुपये लीटर पेट्रोल क्यों नहीं देती, कांग्रेस सम्मेलन में  पूर्व मंत्री नायक ने कसा तंज

Datia News : दतिया ।  भाजपा हिंदुओ की बात करती है, तो हिंदुओ को 50 रुपये लीटर पेट्रोल, 100 रुपये लीटर सरसो का तेल क्यों नही देती। यह तंज कांग्रेस के पूर्व मंत्री व संगठन के जिला प्रभारी मुकेश नायक ने रविवार को दतिया के पिंक मैरिज हाल में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कसा।

  जिलाप्रभारी मुकेश नायक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक घनशयाम सिंह व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव उपस्थित रहे।

सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने कहाकि 2023 में कांग्रेस सरकार बने, इसके लिए हम हर बूथ पर काम कर रहे है। विधायक घनशयाम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहाकि मैं कार्यकर्ताओं की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार हूं और रहूंगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ने कहाकि लोगों की परेशानियों के निराकरण के लिए दतिया की जनता के साथ सभी कांग्रेस नेता सड़कों पर आंदोलन करेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर ने किया। इस दौरान भाजपा नेत्री प्रभा अहिरवार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में सम्मलित हुई।

कार्यक्रम को अनूप पाठक, विष्णु गुर्जर, सोनू चैहान, नरेंद्र यादव, रिंकू यादव, वीके नामदेव, अजय शुक्ला, यतेन्द्र सिंह गुर्जर, पातीराम पाल फौजी, जसवंत बघेल, अभिषेक तिवारी, विनोद पाल, डालचंद पांचाल आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter