भांडेर उपचुनाव में बूथों से निकला कचरा ग्वालियर भेजा जाएगा,  इंसीनरेटर का होगा उपयोग
Waste from booths will be sent to Gwalior in Bhander by-election, incinerator will be used

दतिया . भांडेर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद 260 मतदान केंद्रों से निकलने वाले कचरे का निष्पादनइंसीनेटर के माध्यम से ग्वालियर ले जाकर किया जाएगा । इसके लिए नगर पालिका दतिया और डूडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर विजय दत्ता ने मतदान केंद्रों का भ्रमण करते समय बताया कि भांडेर विधानसभा के सभी 260 मतदान केंद्रों पर मास्क एवं अन्य निकलने वाली गंदगी को निष्पादन के लिए ग्वालियर भेजा जाएगा। जहां बायो वेस्ट का निष्पादनइनसीनेटर के माध्यम से किया जाता है। वहीं इन बूथों से निकलने वाले कचरे का भी निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कचरा एकत्रित करने और उसे ग्वालियर भेजने की जिम्मेदारी दतिया नगर पालिका और डूडा के राघवेंद्र सिंह को दी गई है।

कलेक्टर ने जानकारी दी िक नगरपालिका के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर यह कचरा संग्रहित करेंगे । इनमें मास्क, सैनिटाइजर की खाली बोतलें और पेपर नैपकिन सहित हाथों में पहनने वाले ग्लब्स एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इन सभी गंदगी बायोवेस्ट को इंसीनरेटर के माध्यम से ग्वालियर में बस भस्मक से निष्पादित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत सभी बूथों पर गाइड लाइन का पालन किया गया । मतदान के दौरान सिर्फ एक ही व्यक्ति को केंद्र के प्रवेश अंदर दिया गया। उन मतदाताओं को पहनने के लिए एक हाथ में ग्लब्स दिया गया ताकि वह ईवीएम पर जाकर ग्लब्स पहने हाथों से बटन दबा सकें। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को पूर्व में सैनिटाइज किया गया और जिनके पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क वितरित किए गए। साथ ही मतदाताओं के बैठने के लिए भी कुर्सियां पर्याप्त दूरी पर लगाई गई । ताकि मतदाता आपस में दूरी बनाते हुए मतदान कर सकें।

कानून व्यवस्था के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चला है। मतदान का प्रतिशत भी सुबह से लेकर दोपहर तक काफी उत्साहजनक रहा । जाहिर है ऐसे में उपचुनाव को लेकर मतदाता जागरूक है। कानून व्यवस्था को लेकर पूरे समय पुलिस की पेट्रोलिंग गश्त लगातार चलती रही। रात में भी कोई ऐसी घटना नहीं हुई जिससे कि उसका असर चुनाव पर पड़ सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter