मेक्सिको में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत व 32 घायल

मेक्सिको सिटी : मध्य मेक्सिको में एक धार्मिक स्थल पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 लोगों की मौत हो गयी और 32 अन्य घायल हो गए।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि शुक्रवार को बस चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस मेक्सिको प्रांत में एक इमारत से टकरायी। बस पश्चिमी मिचोआकन से चलमा की ओर जा रही थी। रोमन कैथोलिक तीर्थयात्री सदियों से इस शहर में जाते रहे हैं।घायल यात्रियों की हालत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter