Paytm Q2 Results : दूसरी तिमाही में पेटीएम का राजस्व 64 फीसदी बढ़ा, 473 करोड़ रुपये का हुआ घाटा

नई दिल्ली : पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकीकृत घाटा बढ़कर लगभग 473 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 436.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 49.6 प्रतिशत बढ़कर 1,086.4 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की इसी तिमाही में 663.9 करोड़ रुपये थी।शुक्रवार को बीएसई में कंपनी का शेयर 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,781.15 रुपये पर बंद हुआ।

बता दें, पेटीएम चीन के एंट ग्रुप और जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प को अपने समर्थकों की लिस्ट में रखा है. भारत में कंपनी ने इसी महीने में 18,300 करोड़ रुपये जुटाए है. हालांकि, इसके बाद भी बीते हफ्ते कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. इसके शेयर 2,150 रुपये के निर्गम मूल्य से अभी भी 15 फीसदी से ज्यादा नीचे चल रहे हैं.

लिस्टिंग के बाद गिरे शेयर्स 
आपको बता दें लिस्टिंग के बाद कंपनी के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. कंपनी के शेयर 1950 रुपये पर मार्केट में लिस्ट हुए, जिसके बाद गिरते-गिरते कंपनी का शेयर 1271 रुपये के लेवल पर पहुंच गया यानी कंपनी के शेयर में करीब 40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. हालांकि आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर 1,765.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है. 

कॉन्ट्रिव्यूशन प्रॉफिट में भी हुआ इजाफा
वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कॉन्ट्रिव्यूशन प्रॉफिट बढ़कर ₹2.6 बिलियन हो गया, जिसमें साल-दर-साल 592 फीसदी की वृद्धि हुई. वहीं, कॉन्ट्रिव्यूशन मार्जिन पिछले साल के 24 फीसदी तक बढ़ गया है. 

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!