तमिलनाडु के बेल्लोर में आया भूकंप, घरों में आई दरार, रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीब्रता

चेन्नई-वेल्लोर : तमिलनाडु के उत्तरी नगर वेल्लोर से कुछ दूर सोमवार तड़के भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
इस बीच प्रशासन के अधिकारियों ने एक गांव में एक घर के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीब्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई । भूकंप सोमवार को तड़के चार बजकर 17 मिनट पर 25 किलोमीटर की गहराई में आया।

केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र वेल्लोर से 59 किलोमीटर दूर और चेन्नई से करीब 184 किलोमीटर पश्चिम में था। वेल्लोर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप थट्टापरई गांव (गुड़ियट्टम तालुक) के तहत मथुरा मीनूर कोलाइमेडु में आया और इलाके में एक घर भूकंप के असर से क्षतिग्रस्त हो गया।

दो मंजिला घर के मालिक जी सेल्वम ने बताया कि भूकंप की वजह से घर में ‘दरार’ आ गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी और तरह के नुकसान का पता लगाने का काम जारी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!