नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में लूटपाट की पांच घटनाएं, बाइक सवार बदमाशों ने लूटे मोबाइल फोन और महिला का पर्स
नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूटपाट की पांच घटनाएं सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में यह जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को रागनी नामक महिला का पर्स छीन लिया। उन्होंने बताया कि नोएडा थाना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 37 के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एयरटेल कंपनी में काम करने वाले सरफराज खान से उनका मोबाइल फोन लूट लिया। 
वहीं ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बीती रात को बाइक सवार बदमाशों ने बीटा-1 सेक्टर निवासी उमंग पांडे से कथित तौर पर उनका मोबाइल फोन छीन लिया।नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 64 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रतिभा मिश्रा से उनका मोबाइल छीन लिया,
जबकि नोएडा सेक्टर 58थान क्षेत्र के सेक्टर 62 से बीती रात को सिक्योरिटी गार्ड महेश यादव से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इन घटनाओं को लेकर नोएडा में आम जन दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस भी इन बदमाशों की तलाश मंे जुट गई है। फिलहाल बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter