नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सवार थे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार सभी घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है। सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। जनरल रावत की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
An IAF Mi-17V5 helicopter, with CDS Gen Bipin Rawat on board, met with an accident today near Coonoor, Tamil Nadu.
An Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident.— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021
वायुसेना ने ट्वीट कर बताया, ‘वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे, उसका तमिलनाडु के कून्नर के पास एक्सीडेंट हो गया है.’ स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है. जानकारी मिली है कि जनरल रावत को समेत तमाम घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से बरामद शवों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है. वायुसेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं.

राहुल ने कुशलता की प्रार्थना की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य लोगों की कुशलता की प्रार्थना की है. हादसे की खबर के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी सभी की सकुशलता की प्रार्थना की है.
Hoping for the safety of CDS General Bipin Rawat, his wife and others onboard the chopper.
Prayers for speedy recovery.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2021


