केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के संसद भवन में रविवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मी मशक्कत कर रहे हैं। केपटाउन के मध्य स्थित इस इमारत से धुएं और आग की लपटों का गुबार उठता देखा गया।
सिटी ऑफ़ केप टाउन फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के प्रवक्ता जर्मेन कैरेलसे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग तीसरी मंजिल पर बने कार्यालयों में सुबह के समय लगी और नेशनल असेंबली चैंबर तक फैल गई। कैरेलसे ने बताया कि आग में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर दमकल की 35 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है.
लोक निर्माण और बुनियादी ढांचा मंत्री पेट्रीसिया डी लिले ने कहा कि आग एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसमें कार्यालय हैं और आग नेशनल असेंबली की इमारत तक फैल गई, जहां दक्षिण अफ्रीका की संसद बैठती है। डी लिले ने कहा, आग वर्तमान में नेशनल असेंबली कक्षों में लगी हुई है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत दुखद दिन है,
क्योंकि संसद हमारे लोकतंत्र का घर है। सिटी ऑफ केप टाउन फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के प्रवक्ता जर्मेन कैरेलसे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे सूचना मिलने पर दमकल की 35 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोस को आग के बारे में जानकारी दे दी गई है।


