दतिया। मानव सेवा ही सर्वोपरि है, अगर आप किसी पीड़ित शोषित असहाय की मदद करते हैं तो वह एक तरीके से ईश्वर की आराधना करते हैं और फिर डॉक्टरों को तो भगवान का दर्जा भी दिया गया है इसलिए यह दायित्व तब और बढ़ जाता है जब ऐसी महामारी के दौर से हम गुजर रहे हैं। ऐसे में श्री खेरापति सरकार हॉस्पिटल इंदरगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह विचार भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने बतौर मुख्य अतिथि श्री खेड़ापति सरकार हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहाकि इंदरगढ़ क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त बड़ा हाॅस्पिटल खुल जाने से आम लोगों को इलाज के लिए झांसी, ग्वालियर नहीं भागना पड़ेगा। इस सुविधा के लिए उन्होंने हाॅस्पिटल संचालक रविंद्र भदौरिया को साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत खरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाकि इंदरगढ़ क्षेत्र काफी बड़ा है और यहां एक सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल की अत्यंत जरूरत थी। उन्होंने भी श्री खेड़ापति सरकार हॉस्पिटल के संचालन समूह को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहाकि यह हॉस्पिटल इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें आईसीयू बेड के साथ-साथ मरीजों के परीक्षण की सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध है। जिनमें एक्सरे जांच, अल्ट्रासाउंड और बहुत सारी मेडिकल फैसिलिटी भी यहां उपलब्ध है, जो उपचार में सहायक होंगी।
वरिष्ठ नेता राजेश दांतरे ने भी श्री खेड़ापति सरकार हॉस्पिटल के ख्ुलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में विनय गुर्जर, महेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन अखिलेश मुद्गल द्वारा किया गया।

अंत में आभार श्री खेड़ापति सरकार ग्रुप के चेयरमैन रविंद्र सिंह भदौरिया द्वारा व्यक्त किया गया। चैयरमैन रविंद्र सिंह भदौरिया ने कहाकि श्री खेड़ापति सरकार हॉस्पिटल में 24 घंटे मरीजों को देखने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में हॉस्पिटल में उपचार उपलब्ध रहेगा। हम आज से इस हॉस्पिटल को इंदरगढ़ और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित करते हैं।
हॉस्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें 300 मरीजों के परीक्षण के अलावा उनको निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम जिसमें डॉ. डीडी शर्मा, डॉ.ए.एस.जरोनिया,

डॉ.जितेंद्र राजपूत, डॉ.नेहा शुक्ला चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. जितेंद्र राठौर, डॉ. हिरदेश राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टर टीम ने बड़े ही प्रभावी तरीके से मरीजों का परीक्षण किया।
श्री खेड़ापति सरकार हॉस्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर हॉस्पिटल स्टाफ सहित विकास भदौरिया, अनूप शर्मा, शुभम शर्मा, पंकज यादव, चरण सिंह राठौर, संजय श्रीवास्तव, गोविंद बघेल, प्रशांत श्रीवास्तव, जितेंद्र राय, पवन पाठक, संजय राणा एवं समस्त कॉलेज स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहा।


