गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट, सई को तलाक देने से पहले विराट ने रखी ऐसी शर्त

मुंबई : पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार मे  की कहानी दिन पर दिन बेहद दिलचस्प होती जा रही है। इस टीवी सीरियल की कहानी कई रोलर कोस्टर राइड से होकर गुजर रही ही है जिसकी वजह से लोगों को यह टीवी सीरियल बहुत पसंद आ रहा है। गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में फिलहाल सई और विराट के बीच तलाक का ट्रैक चल रहा है।

इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि विराट श्रुति और उसके बच्चे का सच सई और अपने परिवार वालों से छुपा कर रख रहा है जिसकी वजह से सई को उसे तलाक देने की नौबत आ गई है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि सई विराट को तलाक देगी लेकिन तलाक के पेपर साइन करने से पहले विराट उसके सामने शर्त रखेगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

टीवी सीरियल में आएंगे कई ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में की कहानी में कई ट्विस्ट आने वाले हैं एक तरफ जहां सई विराट को तलाक देने वाली है वहीं भवानी अब विराट के लिए बड़ा फैसला लेगी। वह विराट को सई से तलाक लेने के बाद श्रुति से शादी करने के लिए कहेगी। इसके साथ इस टीवी सीरियल में कई नए ट्विस्ट आने की उम्मीद की जा रही है। सई और विराट के तलाक लेने की वजह से पाखी बहुत खुश है। वहीं, अश्विनी का हाल बहुत बुरा है।

सई के सामने शर्त रखेगा विराट 

इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि सई जब विराट से तलाक लेगी तब विराट बहुत दुखी हो जाएगा। इसके साथ जब विराट तलाक के पेपर पर साइन करने जाएगा तब उसके सामने एक ऐसी शर्त रखेगा जिसकी वजह से सई और घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इसके साथ इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि विराट की नौकरी बचाने के लिए सई बड़ा कदम उठाएगी लेकिन विराट उसकी मदद लेने से मना कर देगा।

Source Link

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter