अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये राहुल गांधी ने भेजी अक़ीदतों भरी चादर, कई राज्यों के नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये मंगलवार को चादर भेजी। पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ” अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये राहुल गांधी जी ने अक़ीदतों भरी चादर रवाना की।

गंगा जमुनी तहज़ीब की रिवायत समेटे इस चादर की रवानगी के मौक़े पर विभिन्न राज्य के कई नेताओं ने शिरक़त की।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने तमाम ज़ायरीनों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सलमान खुर्शीद ने किया ये ट्वीट

सलमान खुर्शीद ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि, “ अजमेर शरीफ दरगाह के 810वें उर्स के लिए राहुल गांदी जी ने अक़ीदतों भरी चादर रवाना की, गंगा जमुनी तहजीब की रिवायत समेटे इस चादर की रवानगी के मौके पर विभिन्न राज्य के नेताओं ने शिरकत की. @RahulGandhi जी ने तमाम जायरीनों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

राहुल गांधी पहले भी अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ा चुके हैं

गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कई बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ा चुके हैं. वैसे भी पांचों राज्यों में चुनाव होने हैं ऐसे में इन राज्यों में हो रहे चुनावी सर्वे में कांग्रेस पार्टी के लिए जो भविष्यवाणी की जा रही है उससे देखकर तो लगता है कि जीत की दरकार में कांग्रेस को मंदिरों और दरगाहों में मन्नतें मांगने की जरूरत है.  

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter