‘गुम है किसी के प्यार में’ : विराट और श्रुति के बीच बढ़ जाएंगी नजदीकियां, बदला लेने के लिए लौटेगा नए रुप में एक किरदार

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो इस बार वेलेंटाइन डे के रंग में रंगा नजर आएगा। शो में जहां ड्रामा भरपूर रहेगा वहीं कुछ किरदारों की वापिसी भी होगी। विराट की तबियत िबगड़ने की बात साईं को परेशानी करेगी। इधर पाखी घर के सदस्यों के साथ श्रुति से मिलने पहुंच जाएगी। जिसके बाद शुरू होगा हाईबोल्टेज ड्रामा। जो दर्शकों को कहानी में आने वाले मोड़ को लेकर खूब उत्साहित करेगा।

शो में पाखी को पता चलता है कि विराट बीमार है और वह साईं को इसके बारे में बताती है। अब आने वाले ट्रैक में पाखी, सम्राट और मोहित के साथ श्रुति के घर जाएगी। पाखी, श्रुति का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी और उसके चरित्र के बारे में काफी कुछ बुरा कहेगी।

पाखी, श्रुति को घटिया औरत कहकर अपमानित करेगी। यह सुनकर विराट बहुत गुस्सा होगा और किसी को भी अपने सामने श्रुति का अपमान ना करने के लिए चेतावनी देगा। यहां तक कि विराट, पाखी पर हाथ तक उठा देगा।

लेकिन तभी सम्राट अपनी पत्नी का बचाव करने के लिए आगे आएगा। क्योंकि उसे लगता है कि श्रुति को चरित्रहीन कहना गलत नहीं है। इस तरह से एक बार फिर चव्हाण परिवार में बड़ा ड्रामा दिखाई देगा।

नए चेहरे के साथ सदानंद लौटेगा जिंदा

‘गुम है किसी के प्यार में’ रिवेंज ट्रैक भी रहेगा। अचानक से, सदानंद वापस जिंदा हो जाएगा और यह कहानी में बड़ा मोड़ के साथ मसाला लेकर आएगा। अभिनेता विनीत कुमार चौधरी की शो में एंट्री हो चुकी है और वो सदानंद के किरदार में नजर आएंगे।

अब सदानंद की वापसी विराट की जिंदगी को तबाह करने वाली है। हैरानी की बात यह है कि सदानंद के आदमियों ने उसे बताया है कि श्रुति, विराट के साथ चली गई है। अब सदानंद किसी तरह उनकी लोकेशन ट्रैक करेगा।

यहां वह अपनी आंखों से जो देखता है, वो उसे विराट और श्रुति के रिश्ते को गलत समझने पर मजबूर करता है। अब विराट खुद को और श्रुति को बचाने के लिए कदम उठाएगा।

विराट और श्रुति के बीच बढ़ती दिखेंगी नजदीकियां

‘गुम है किसी के प्यार में’ आने वाला ट्विस्ट काफी चौंकाने वाला होगा। श्रुति को विराट के लिए प्यार वाली फीलिंग आने लगी है। कहानी यू-टर्न लेगी, जब श्रुति बहुत देर होने से पहले विराट के लिए अपनी भावनाओं को कबूल करने का फैसला करेगी।

हालांकि, टाइमिंग गलत हो जाएगी क्योंकि जैसे ही वह उसे गले लगाती है और अपनी भावनाओं को स्वीकार करती है, उसी क्षण सदानंद की एंट्री होगी। सदा की एंट्री अंदर तक श्रुति को झकझोर कर रख देगी। यह केवल अंत नहीं बल्कि सदानंद के प्रतिशोध की शुरुआत है।

क्योंकि सदानंद, श्रुति से प्यार करता है और विराट पर खुद से ज्यादा भरोसा करता था। हालांकि अब दोनों के बीच नफरत पैदा हो जाएगी और वह विराट के कदम को अपने लिए विश्वासघात समझेगा। अब श्रुति इस स्थिति को संभालने की कोशिश करेगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter