गृहमंत्री ने किया ईईजी मशीन एवं 40 आक्सीजन बेड का लोकार्पण, कोविड स्किल लैब का भी हुआ शुभारंभ

Datia News : दतिया। जिला चिकित्सालय दतिया में मेडीकल कालेज की नवीन ओपीडी में ईईजी मशीन का लोकार्पण शुक्रवार को गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्र ने किया। इस दौरान उन्होंने 40 आक्सीजन बेड वार्ड और कोविड स्किल लैब का भी लोकार्पण किया। गृहमंत्री डा.मिश्रा ने लोकार्पण के दौरान ईईजी मशीन, कोविड स्किल लैब एवं 40 मेडीकल आक्सीजन से लेस वार्ड का भ्रमण कर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।

इस मौके पर मेडीकल कालेज डीन डा.दिनेश उदैनिया ने जानकारी दी कि ओपीडी वार्ड में स्थापित की गई ईईजी मशीन जिले की प्रथम मशीन है। अब मनोरोग से संबंधित मरीजों को उपचार एवं परीक्षण के लिए झांसी एवं ग्वालियर नहीं जाना होगा। बल्कि परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था दतिया में ही उपलब्ध होगी।

यह मशीन मिर्गी, नशे के कारण मानसिक रोग और अन्य मस्तिष्क से संबंधित रोगों के लिए उपयोगी है। इसी प्रकार कोविड स्किल लैब के शुरू हो जाने से अब चिकित्सकों, नर्सेज एवं चिकित्सा कर्मियों को कोविड के उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दतिया में ही मिल सकेगा। इसके साथ ही 40 आक्सीजन बिस्तरों के उद्घाटन के पश्चात अब नवीन ओपीडी में 265 बिस्तरों की व्यवस्था हो गई है।

इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज डीन डाॅ.दिनेश उदैनिया, सीएमएचओ डाॅ.आर.बी. कुरेले, सिविल सर्जन डाॅ. के.सी. राठौर, अस्पताल अधीक्षक डाॅ.अर्जुन सिंह, सहअधीक्षक डाॅ.सचिन यादव, डाॅ.हेमंत जैन, डाॅ. के.एन.आर्य, डाॅ. मुकेश शर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

गृहमंत्री शनिवार को करेंगे डोर-टू-डोर संपर्क

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रस शनिवार 5 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री सुबह 9.30 बजे दतिया पहुंचकर मां पीताम्बरा एवं शनिदेव के दर्शन, पूजा करेंगे।

सुबह 10 बजे दतिया निवास पर आमजन से भेंट करेंगे। अपरांह 3.30 बजे गृहमंत्री दतिया नगर में डोर-टू-डोर भ्रमण करेंगे। सायं 4.30 बजे ग्राम वडेरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!