दतिया. सुप्रसिद्ध संगीतकार पंडित सीताराम भट्ट जी की पुण्य स्मृति 8 नवंबर को देश के जाने-माने तबला वादक उस्ताद नफीस खां भोपाल को इस वर्ष का पंडित सीताराम भट्ट संगीत साधक सम्मान तथा संत श्री त्यागी जी महाराज को भजमन नारायण अध्यात्म सम्मान दिया जाएगा साथ ही अखिल भारतीय संगीत समारोह भी आयोजित होगा । आयोजन समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया उक्त जानकारी समिति से प्रचार प्रमुख विनोद मिश्र ने दी उन्होंने बताया कि बैठक श्री राम कुमार भट्ट के निवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संतोष पुरोहित द्वारा की गई । बैठक से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम 8 नवंबर को अग्रवाल धर्मशाला दतिया के सभागार में संपन्न होगा । आयोजन की व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं जिनमें मंच व्यवस्था, आवास संचालन प्रचार कलाकारों का स्वागत आदि रखी गई है बैठक में हरिमोहन शर्मा ,बीपी सेन ,नीरज नयन शास्त्री ,डॉ वीरेंद्र सिंह ,कपिल मुडिया मनिंदर सिंह शीतल श्रीवास्तव, विनोद पुरोहित, विजय गुप्ता, शिवम गोस्वामी तथा संयोजक एवं कोषाध्यक्ष विजय शंकर भट्ट सिद्धांत भटृट अमन भट्ट मोहित तिवारी,आदि उपस्थित रहे स्मृति समारोह में अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में उस्ताद नफीस खां, तबला,फारुख खां सारंगी,लल्लूराम शुक्ला गायन, समीर भालेराव गायन, भरत नायक सितार. शाहनवाज हुसैन तबला, पल्लव शर्मा गायन विधान भट्ट सितार. संगत कारों में हितेश मिश्रा तबला, विजय गुप्ता तबला,शिवम गोस्वामी हारमोनियम, सिद्धांत भट्ट तबला, मोहित तिवारी तबला, कलाकार संगतकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन पंडित हरि मोहन शर्मा आचार्य द्वारा किया जाएगा
