शहर के लिए बना सीवेज प्लांट 25 फरवरी को हो जाएगा शुरू, घर-घर कनेक्शन देने का चल रहा काम, कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे

Datia News : दतिया। दतिया शहर के लिए 56 करोड़ की लागत से सेवढ़ा रोड पर बन रहे 12 एमएलडी क्षमता के सीवेज प्लांट का काम इसी माह पूरा हो जाएगा। यह प्लांट के 25 फरवरी तक शुरू भी हो जाएगा। सीवेज प्लांट में सेंसर एवं ट्रांसफार्मर कनेक्टविटी का कार्य प्रगति भी पर है। संयत्र के इस माह तक पूर्ण हो जाने के साथ ही घरों में कनेक्शन का काम भी चल रहा है।

इस सीवेज प्लांट से निकलने वाला ट्रीटमेंट पानी एवं कपोस्ट का उपयोग खेतों एवं बगीचों में सिंचाई तथा खाद के रूप में किया जा सकेगा। सीवेज प्लांट को लेकर कई माह से कार्य चल रहा था। इस दौरान बाजार व मोहल्लों में खुदाई कराकर चेंबर निर्माण कराए गए। सीवेज का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाने के बाद प्रारंभिक चरण में 5 एमएलडी सीवेज शुरू हो जाएगा।

सीवेज प्लांट का निर्माण आगामी 15 से 20 वर्ष तक शहर की आबादी की क्षमता बढ़ने के हिसाब से कराया गया। ताकि भविष्य में भी सीवेज को लेकर कोई समस्या नहीं आए। शहर के लिए बनाए जा रहे इस प्लांट की क्षमता 12 एमएलडी रखी गई है।

जो वर्तमान िस्थति के हिसाब से कई गुना अधिक बताई जाती है। दतिया शहर के लिए अमृत योजना के तहत सीवेज प्लांट का काम शुरू किया गया था। सीवेज के काम के दौरान खुदाई होने से शहरवासियों ने भी काफी दिक्कतांे का सामना किया था।

अब चेंबर आदि काम पूरा हो जाने के बाद खुदाई के दौरान सड़क आदि स्थानों की मरम्मत का काम भी शुरू कराया जा रहा है। ताकि आवागमन को लेकर आ रही समस्याओं का निदान हो सके।

कलेक्टर ने सीवेज प्लांट का किया निरीक्षण

शनिवार को कलेक्टर संजय कुमार भी सेवढ़ा रोड पर बने सीवेज प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने निमार्णाधीन सीवेज प्लांट का अवलोकन कर निर्माण कार्य में गति लाने के निर्माण एजेंसी सहित ठेकेदार केा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीवेज प्लांट की प्रत्येक ईकाई का अवलोकन करते हुए ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि संयत्र का निर्माण कार्य शीघ्र, तत्परता एवं पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

जिससे संयत्र का शुभारंभ निर्धारित तिथि किया जा सके। कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि अवलोकन के दौरान संयत्र परिसर में और अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क के निर्माण कार्य में भी गति लाने को कहा गया है। संयत्र निर्माण का कार्य जैन एण्ड़ राय कंट्रक्सन कंपनी ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से दतिया नगर को लगभग 56 करोड़ की लागत के सीवेज प्लांट की सौगात मिली है। इस प्लांट की क्षमता 12 एमएलडी है। जिसकी संरचना आगामी कई वर्षो को देखकर बनाई गई है। वर्तमान में नगर की सीवेज 5 एमएलडी है। सीवेज प्लांट में सेंसर एवं ट्रांसफार्मर कनेक्टविटी का कार्य प्रगति पर है। संयत्र इस माह तक पूर्ण हो जाएगा।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पर सहायक यंत्री देवेंद्र कौल, सहायक यंत्री मयंक अग्रवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री अनुपम पाठक, ठेकेदार सद्दन खां आदि उपस्थित है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!