पंचवकवि की टोरिया के पास अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मारी, ग्वालियर रेफर, पट्ठापुरा में फांसी पर झूला युवक

Datia News : दतिया । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात 4 लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपिताें के विरुद्ध धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पीजी कालेज के पास निवासी देवेंद्र पुत्र राजेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 7 फरवरी को जब वह जा रहा तभी पंचव कवि की टोरिया के पास अज्ञात 4 लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौंच किया। इस दौरान एक व्यक्ति ने कट्टे से उस पर फायर कर दिया। जो उसके गुपतांग के पास लगा। अंधेरे के कारण वह आरोपित नहीं देख सका। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

युवक ने लगाई फांसी

कोतवाली थाना क्षेत्र के पट्ठापुरा मोहल्ले में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसका पुलिस पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गोविंदगंज पट्ठापुरा निवासी सचिन यादव (31) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजन ने जब सचिन का रस्सी से झूलता शव देखा तो स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना तत्काल आसपास के लोगों व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव उतरवाया और उसे पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

करंट लगने से किसान की मौत

जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम उदगुवां में खेत पर काम करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने पर जिगना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक का शव पुलिस ने पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उदगुवां निवासी सत्येंद्र पुत्र द्वारका प्रसाद मिश्रा बुधवार सुबह खेत पर काम करने गया था। तभी वह बिजली तारों के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मृतक के स्वजन और अन्य ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!