1 लाख 25 हजार 420 मतदाताओं ने डाले वोट
दतिया . दतिया जिले के भांडेर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में गत 3 नवम्बर को हुए मतदान में एक लाख 25 हजार 420 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 70 हजार 549 पुरूष, 54 हजार 868 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबकि 3 अन्य मतदाताओं ने भी मतदान में भाग लिया। भांडेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का कुल प्रतिशत 71.32 रहा। जिसमें पुरूष 75 प्रतिशत, 67.09 प्रतिशत महिलाएं व अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 50 रहा । 3 नवम्बर को डाले गए मतों की गणना शासकीय पाॅलीटैक्नि महाविद्यालय मंे 10 नवम्बर को सुबह 8 बजे से दो कक्षों में होेगी। प्रत्येक कक्ष में 7-7 टेबिल लगाई गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter