गौशाला संचालन के लिए समिति ने किया जनसहयोग का दायरा बढ़ाने का निर्णय
दतिया. सेवढ़ा नगर में संचालित मां राजराजेश्वरी गौशाला समिति की बैठक का आयोजन गत दिवस मंगल धाकरे मठ पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शिवकुमार यादव द्वारा की गई। इस दौरान व्यवस्था के लिए सदस्यों के बीच कार्य का विभाजन किया गया । बैठक में गौशाला के कार्य में आमलोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने व पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

नगर में स्थित प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर पर वर्षों से गौशाला का संचालन हो रहा है। गौशाला में इस वक्त एक सैकडा गाय हैं। गायों के भोजन, दवाई सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति तथा गौशाला के विकास में जनसहयोग बढ़ाने को लेकर संचालन समिति की बैठक हुई । बैठक का संचालन समिति कोषाध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता द्वारा किया गया। गौशाला की व्यवस्था के लिए मौजूद समिति के सदस्यों तथा कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया । बैठक में समिति उपाध्यक्ष आनंद बुधौलिया, धर्मंिसह यादव, अमित पाठक, महेंद्र यादव, रामकरण माहौर, खुमान सोनकर, दिनेश परिहार, बिंडल बाबा आदि मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter