बाइक सवार ने खेत जा रहे किशोर में मारी टक्कर
दतिया. खूजा  गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में सड़क पर पैदल जा रहे एक 12 बर्षीय किशोर में अज्ञात बाइक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल पुलिस स्टाफ आरक्षक गुलशन व चालक साहब सिंह यादव ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए इन्दरगढ अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बुधवार शाम पांच बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार प्रिंस पुत्र कप्तान सिंह यादव निवासी ग्राम काशीपुर अपने धान के खेत पर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके पैर में चोट आई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter